slider slider

जे.पी.आर.एन. अमर इंटर कालेज, जाजमऊ, कानपुर

जे.पी.आर.एन. अमर इंटर कालेज की स्थापना सन् 1947 में परम् पूज्यनीय स्व० बाबू जगन्नाथ प्रसाद जी ने शिक्षा के प्रसार हेतु किया था। यह प्रकृति का नियम है कि अंधकार पूर्ण वातावरण लम्बे समय तक नही रहता हैं। प्रति रात्रि के पश्चात प्रकाश पूर्ण दिन प्रारम्भ होता हैं। जो उत्साह व उमंग से भरा तथा नवीन ऊर्जा प्रदान करता हैं।

विद्यालय के संस्थापक परम् पूज्यनीय बाबू जी के बारे मे कहा जाता हैं। कि प्रत्येक माह शुल्क दिवस पर विद्यालय परिसर में रहकर गरीब छात्रों की फीस अपने पास से जमा किया करते थे। विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है।

अत्यधिक परिश्रम से, नेक दिली से क्षेत्र के विकास हेतु संस्थापक जी द्वारा रोपित पौधा आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। यहाँ से शिक्षित छात्र देश व विदेशों में भी संस्कार के प्रतीक हैं। विद्यालय के छात्र/छात्राये जनपद/मण्डल/प्रादेशिक स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रति भाग कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

बाबू जी द्वारा शिक्षा पुंज को परम् पूज्यनीय मनोहर लाल जी ने गति प्रदान की। अपने पूर्वजों के कार्यों को निरन्तर अग्रसर रखते हुये माननीय रामकुमार जी व पूज्यनीय दीपक कुमार जी ने एक सूर्य और चंद्रमा की तरह प्रकाशित किया। उसी परम्परा के निर्वहन हेतु दया व सरलता की मूर्ति मा. प्रबंधक महोदय की आधुनिकता की रुचि विद्यालय को जनपद में सर्वोच्च स्थान में पहुँचाने के लिए अग्रसर है।

about

चित्र संग्रह